PWD के चीफ इंजीनियर का अजब-गजब सरकारी आदेश, नोटशीट वायरल

PWD के चीफ इंजीनियर का अजब-गजब सरकारी आदेश, नोटशीट वायरल


Last Updated:

Bhopal News: मध्य प्रदेश में एक सरकारी आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऑर्डर में PWD के चीफ इंजीनियर का नाम है. वायरल नोटशीट में सत्यनारायण पूजा में अधिकारियों और कर्मचारियों को मौजूद रहने को कह…और पढ़ें

PWD के चीफ इंजीनियर का अजब-गजब सरकारी आदेश, नोटशीट वायरलसोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोटशीट.
भोपाल. घर में अगर कोई धार्मिक कार्यक्रम हो तो उसका इन्विटेशन अक्सर लोग वॉट्सएप मैसेज, नॉर्मल मैसेज या फिर फोन कॉल के जरिए नॉर्मल तरीके से करते हैं. लेकिन अगर आपको पता चले कि इसके लिए बाकायदा नोटशीट चलाई गई है तो आप क्या कहेंगे. कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है. PWD विभाग के चीफ इंजीनियर का अजब-गजब सरकारी आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चीफ इंजीनियर ने सरकारी आदेश में कहा- घर पर कथा है, अफसर-कर्मचारी मौजूद रहें.

अब चीफ इंजीनियर का ये आदेश जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने घर पर सत्यनारायण कथा के लिए नोटशीट ही चला दी. वायरल नोटशीट में पीडब्ल्यूडी के भोपाल रीजन में पदस्थ चीफ इंजीनियर संजय मस्के का नाम है. हालांकि इस वायरल नोटशीट को लेकर किसी तरह की कोई अधिकारी बयान सामने नहीं आया है. फिलहाल ये आदेश सोशल मीडिया पर वायरल है.

नो​टशीट में लिखा है कि भोपाल परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अधीनस्थ समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अधोहस्ताक्षरकर्ता के शासकीय निवास क्र. सीपीसी-1 चार ईमली भोपाल पर दिनांक 5 सितंबर को सत्यनारायण भगवान की कथा  दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. महाप्रसादी का लाभ लेने के लिए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को उपस्थित होने के लिए सूचित किया जाता है.’

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

PWD के चीफ इंजीनियर का अजब-गजब सरकारी आदेश, नोटशीट वायरल



Source link