Last Updated:
Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में दर्दनाक हादसा हुआ. शनिवार रात शिप्रा नदी में पुलिसकर्मियों की गाड़ी गिर गई. हादसे में अब तक 2 पुलिसकर्मियों को बॉडी रिकवर हुई है. महिला आरक्षक आरती पाल अभी भी लापता हैं. उ…और पढ़ें
महिला आरक्षक की तलाश जारी.सोमवार को पूरे दिन सर्चिंग अभियान चलाने के बाद शाम को एसआई मदनलाल निनामा की बॉडी भी मिल गई. वहीं मंगलवार को अब एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा जिसमें आरक्षक आरती पाल की तलाश की जाएगी. पूरे अभियान में 150 से ज्यादा लोग लगे हुए हैं. मदनलाल निनामा का अंतिम संस्कार रतलाम जिले के सैलाना में किया जाएगा.
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार रात हादसे के बाद रविवार सुबह थाना उन्हेल प्रभारी अशोक शर्मा की डेड बॉडी भैरवगढ़ इलाके में मिली थी. सोमवार देर शाम एक और डेड बॉडी मदनलाल निनामा की बरामद की है जो कि उन्हेल थाने में ही एसआई के पद पर पदस्थ थे. इनकी डेड बॉडी भी भैरवगढ़ क्षेत्र में मिली है.
3 पुलिसकर्मी कार समेत नदी में गिरे
- थाना प्रभारी अशोक शर्मा की बॉडी बरामद
- एसआई मदनलाल निनामा की भी मिली बॉडी
- आरक्षक आरती पाल अब भी लापता
- NDRF–SDRF की टीमें तलाश में जुटी
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें