Last Updated:
Asia Cup 2025 में शुभमन उपकप्तान के रोल में होंगे. अब टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट कप्तान गिल किस तरह एकमत होकर एक ही राग अलापते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा.
सूर्यकुमार यादव vs शुभमन गिलएशिया कप में भारत की असली लड़ाई सिर्फ पाकिस्तान, श्रीलंका या बांग्लादेश जैसी टीमों से नहीं होगी, बल्कि खुद से भी होगी. कप्तानी का तालमेल, रणनीति और ड्रेसिंग रूम का माहौल ही असली टेस्ट होगा.
गिल को बनाया गया उपकप्तान
दरअसल, विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का सफर बेहद अहम मोड़ पर है. विश्व कप से पहले भारतीय टीम न सिर्फ सही संयोजन तैयार करना चाहेगी बल्कि अपना नया कप्तान भी तलाश रही है. सूर्यकुमार अब तक शानदार कप्तान रहे हैं और उनका जीत का रिकॉर्ड 80 प्रतिशत है. उनकी अटैकिंग सोच भारत को मजबूत बनाती है, लेकिन एशिया कप स्क्वॉड में अचानक शुभमन गिल को लाने और उपकप्तान बनाने से कहानी दिलचस्प हो जाती है.
अब गिल के उपकप्तान बनने की क्रोनोलॉजी समझिए. शुभमन हाल ही में टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए हैं. उन्हें अचानक एशिया कप के लिए टी-20 उपकप्तानी मिलना कोई आम फैसला नहीं है. संदेश साफ है कि बीसीसीआई उन्हें ऑल फॉर्मेट कप्तान बनाना चाहती है. जिस तरह कभी विराट कोहली को एमएस धोनी ने ग्रूम किया था, उसी पैटर्न पर अब गिल को मौका मिल रहा है.
34 के सूर्या कब तक संभालेंगे कमान?
वैसे भी भारत टी-20 फॉर्मेट में कितना मजबूत है ये बताने की जरूरत नहीं. एक साथ इंटरनेशनल लेवल की तीन-तीन टीम उतारी जा सकती है. ऐसे में कप्तानी के अलग-अलग चेहरों को भी आजमाना जरूरी है. सूर्या की उम्र 34 के करीब पहुंच रही है. ऐसे में भविष्य भी तय करना जरूरी है. अगर गिल उपकप्तान के तौर पर खुद को साबित कर लेते हैं तो बीसीसीआई उन्हें बेहिचक अगला टी-20 कप्तान बना देगी.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें