ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़: दतिया में 7 मोबाइल दुकानदार गिरफ्तार, फर्जी सिम कार्ड बना कर बेचते थे – datia News

ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़:  दतिया में 7 मोबाइल दुकानदार गिरफ्तार, फर्जी सिम कार्ड बना कर बेचते थे – datia News



दतिया जिले में पुलिस ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इंदरगढ़ और सेवढ़ा में कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने सरसई, बड़ौनी, सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस ने भी छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मोबाइल दुकान चलाते थे। ये लोग ग्राहकों को बहला-फुसलाकर उनके दस्तावेज और अंगूठे के निशान ले लेते थे और फिर फर्जी सिम कार्ड बनवाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह को बेच देते थे।

आरोपियों के पास से 32 मोबाइल फोन, लैपटॉप जब्त इंदरगढ़ पुलिस ने पिछले हफ्ते एक आरोपी से 32 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और रजिस्टर जब्त किए थे। वहीं सेवढ़ा पुलिस ने भी एक युवक को पकड़ा था, जिसके पास से मोबाइल और लैपटॉप मिले थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी बैंक खाते खुलवाकर और सिम कार्ड बनवाकर ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म को उपलब्ध कराते थे।

एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि अब तक 25 लाख रुपये से ज्यादा की राशि फ्रीज की जा चुकी है और कई बैंक खाते सील किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र से दिलीप कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, कैलाश कुमार टिलवानी, नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। सरसई थाना से राजेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। बड़ौनी थाना से जितेंद्र उर्फ अकास राजपूत को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना से मनीष कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।



Source link