कान्हा से उमरिया के बांधवगढ़ पहुंचा जंगली हाथी: रेडियो कॉलर पहनाकर जंगल में छोड़ा; एक साल पहले अनूपपुर से किया था रेस्क्यू – Umaria News

कान्हा से उमरिया के बांधवगढ़ पहुंचा जंगली हाथी:  रेडियो कॉलर पहनाकर जंगल में छोड़ा; एक साल पहले अनूपपुर से किया था रेस्क्यू – Umaria News


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मंगलवार को कान्हा टाइगर रिजर्व से लाए गए जंगली हाथी को जंगल में छोड़ दिया गया। यह 20 वर्षीय नर हाथी टस्कर है, जिसे एक साल पहले अनूपपुर के जैतहरी के जंगलों से रेस्क्यू किया गया था।

.

हाथी को जनहानि और छह मकानों को नुकसान पहुंचाने के बाद पकड़ा गया था। इसके बाद इसे कान्हा टाइगर रिजर्व में रखा गया, जहां इसकी देखरेख की जा रही थी।

कॉलर तैयार करते BTR के प्रबंधक।

हाथी को कान्हा से बांधवगढ़ तक ट्रक में लाया गया। करीब 5 घंटे की यात्रा के बाद डॉक्टरों की टीम ने इसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिर इसे रेडियो कॉलर पहनाकर जंगल में छोड़ा गया। हाथी तुरंत बांधवगढ़ के जंगल की ओर चला गया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि हाथी की निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात की गई है। रेडियो कॉलर की मदद से हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

BTR में 20 वर्षीय नर हाथी टस्कर।

BTR में 20 वर्षीय नर हाथी टस्कर।



Source link