कैबिनेट बैठक में आज सेवा पर्व पर होगी चर्चा: 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, कहीं भी अचानक उतरेगा सीएम का हेलिकॉप्टर – Bhopal News

कैबिनेट बैठक में आज सेवा पर्व पर होगी चर्चा:  17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, कहीं भी अचानक उतरेगा सीएम का हेलिकॉप्टर – Bhopal News



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पर्व का मुद्दा प्रमुख रहेगा। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में दौरे कर कार्यक्रमों की निगरानी और 2 अक्टूबर तक की गतिविधिय

.

अभियान के दौरान मुख्यमंत्री जिलों के भ्रमण पर रहेंगे। उनका हेलिकॉप्टर कहीं भी अचानक उतरेगा और सेवा पर्व कार्यक्रमों में शामिल होकर समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाला यह सेवा पर्व गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान राज्य सरकार जनहितकारी योजनाओं क्रियान्वयन और आम नागरिकों तक सेवाओं का सुगम प्रदाय सुनिश्चित करेगी।

शिविर लगाकर दिया जाएगा सेवाओं का लाभ

अभियान में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठन सभी सक्रिय भागीदारी करेंगे। जिलों में स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण और अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टरों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

पीएम के दौरे पर भी चर्चा

कैबिनेट बैठक में धार जिले में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। मोदी धार जिले के बदनावर (भैंसोला गांव) में पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन करेंगे। यह देश में प्रस्तावित 7 पीएम मित्र पार्कों में से मध्यप्रदेश को मिला एकमात्र प्रोजेक्ट है। इसका उद्देश्य टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूत करना और निवेश आकर्षित करना है।

अभियान के दौरान क्या-क्या होगा

  • इस अभियान की थीम ‘स्वच्छोत्सव’ है।
  • अभियान का केंद्रीय विषय ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ है, इसलिए अभियान के दौरान रक्तदान शिविर लगाने सहित स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम होंगे।
  • अभियान में जनता से जुड़े 7 प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी है।
  • सेवा पर्व को जन-जन का अभियान मनाएंगे।
  • स्वास्थ्य शिविर लगेंगे।
  • एक पेड़ मां के नाम एवं मां की बगिया के अंतर्गत पौधरोपण किया जाएगा।
  • नए नमो पार्क, नमो बाग, नमो वन, नमो उपवन बनाए जाएंगे।
  • 27 सितंबर को नमो मैराथन होगी।
  • विकास मेले एवं प्रदर्शनी के अलावा विद्यार्थियों की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
  • भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जाएगा।
  • आदि सेवा पर्व भी मनाया जाएगा। आदि सेवा पर्व के दौरान सभी जनजातीय बहुल गांव के लोग अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में गांव के विकास के बारे में चर्चा-परिचर्चा करेंगे।



Source link