खरगोन जिले के सनावद में जमीन बेचने को लेकर एक परिवार में विवाद हो गया। सोमवार रात को साला गांव में लोकेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी पर दरांते से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई 24 वर्षीय बेटी प्रियल को पीठ में दरांता लग गया।
.
घायल प्रियल को परिजन और ग्रामीण सिविल अस्पताल सनावद लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने इंदौर रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज जारी है।
एसडीओपी अर्चना रावत और टीआई आरएस ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए। टीआई ठाकुर ने बताया कि बयान में युवती ने पारिवारिक विवाद की बात कही है। पिता द्वारा मां पर हमला करते समय बीच-बचाव में वह घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी लोकेंद्र को राउंडअप कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।