गणेश स्थापना पर सोशल मीडिया में किया आपत्तिजनक पोस्ट: विदिशा में धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज, मानवाधिकार आयोग के सदस्य पहुंचे थाने – Vidisha News

गणेश स्थापना पर सोशल मीडिया में किया आपत्तिजनक पोस्ट:  विदिशा में धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज, मानवाधिकार आयोग के सदस्य पहुंचे थाने – Vidisha News



विदिशा में गणेश स्थापना के दिन एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मामला तूल पकड़ गया है। आरोपी जितेंद्र जैन ने फेसबुक पर गणपति को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस पर हिंदू समाज के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।

.

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो देर रात कोतवाली थाना पहुंचे। फरियादी नितिन सिरभैया ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर जितेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी नितिन के अनुसार, आरोपी ने इससे पहले भी भगवान शिव को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विरोध के बाद उसने माफी मांगी थी और दोबारा ऐसा न करने का वादा किया था। लेकिन अब उसने फिर से धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने पुष्टि की है कि जितेंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।



Source link