गुप्ता जी के आगे बड़े-बड़े ब्रांड फेल, शौकीनों की पहली पसंद ‘देसी बर्गर’

गुप्ता जी के आगे बड़े-बड़े ब्रांड फेल, शौकीनों की पहली पसंद ‘देसी बर्गर’


Last Updated:

Bhopal News: गुप्ता जी का बर्गर अपने नाम से ही काफी मशहूर है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बन को फ्राई किया जाता है, जोकि खुद में काफी अनोखा है. आमतौर पर मिलने वाला बर्गर फ्राई नहीं किया जाता है लेकिन यहां इसे फ्…और पढ़ें

भोपाल. प्रकृति और हरियाली के बीच भोपाल में एक से बढ़कर एक व्यंजन मिल जाते हैं. इन्हीं व्यंजनों में बर्गर भी शामिल है. वैसे तो राजधानी भोपाल में बर्गर आपको आसानी से मिल जाएंगे, मगर गुप्ता जी का बर्गर लोगों के दिल में एक अलग ही जगह रखता है. एक ठेले से इस दुकान की शुरुआत हुई थी और आज शहर के अंदर दूसरी पीढ़ी लोगों को स्वादिष्ट बर्गर का स्वाद चखा रही है. लोकल 18 से बात करते हुए गुप्ता जी का बर्गर शॉप के संचालक दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि करीब 18 साल पहले इस दुकान की शुरुआत हुई थी. उनके पिताजी ने इस दुकान की शुरुआत की थी. उन्होंने सबसे पहले लोगों को बर्गर खिलाना शुरू किया. उन्होंने बर्गर को देसी स्टाइल में बनाना शुरू किया और तब से लेकर आज तक अलग-अलग तरह के देसी बर्गर का स्वाद लोगों को चखा रहे हैं.

वह बताते हैं कि हमारे पास करीब 10 प्रकार के बर्गर उपलब्ध हैं. इसमें लोगों को सबसे ज्यादा पनीर चीज क्रीम बर्गर पसंद आता है. 18 साल पहले हम सिर्फ बर्गर ही बेचते थे लेकिन अब बर्गर के अलावा सैंडविच, मोमो, स्प्रिंग रोल, फ्रेंच फ्राइज, कोल्ड कॉफी और शेक जैसे अन्य आइटम भी उपलब्ध हैं. बर्गर में डाले जाने वाली लगभग सभी सामग्री में से मुख्य सामग्री को हम घर पर ही बनाते हैं.

ऐसे बनाया जाता बर्गर
गुप्ता जी का बर्गर अपने नाम से ही काफी फेमस है. इसे बनाने के लिए बन को फ्राई किया जाता है, जोकि खुद में बेहद अनोखा है. आमतौर पर मिलने वाला बर्गर फ्राई नहीं होता है लेकिन यहां इसे फ्राई किया जाता है. इसके बाद इसके अंदर जीरामन, हरी चटनी, बारीक कटी हुई पत्ता गोभी, प्याज, टमाटर, पनीर, आलू टिक्की और क्रीम डालकर इसे बनाया जाता है. आलू टिक्की को भी खुद से तैयार कर फ्राई किया जाता है.

कई तरह के बर्गर उपलब्ध
यहां पर बर्गर की बात करें, तो इसमें ढेर सारे ऑप्शन देखने को मिल जाते हैं, जिसमें लोगों को सबसे ज्यादा गुप्ता जी का स्पेशल पनीर चीज क्रीम बर्गर पसंद आता है. बर्गर की बात करें, तो बटर वाला, चीज वाला, पनीर वाला और क्रीम वाला बर्गर भी मिल जाता है. कीमत की बात करें, तो यह ₹35 से लेकर ₹100 तक पहुंच जाता है.

कहां है गुप्ता जी का बर्गर शॉप?
यदि आप भी खाने के शौकीन हैं और देसी स्टाइल में बना खास बर्गर खाना चाहते हैं, तो आपको नए भोपाल के 10 नंबर होकर यहां स्थित कॉर्नर पर पहुंचना होगा. आर्य समाज मंदिर के ठीक बगल में आपको गुप्ता जी बर्गर सेंटर नाम से दुकान मिल जाएगी.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

गुप्ता जी के आगे बड़े-बड़े ब्रांड फेल, शौकीनों की पहली पसंद ‘देसी बर्गर’



Source link