छतरपुर में मणप्पुरम फाइनेंस में गोल्ड लोन घोटाला: 5 हजार का इनामी सहायक मैनेजर गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में मणप्पुरम फाइनेंस में गोल्ड लोन घोटाला:  5 हजार का इनामी सहायक मैनेजर गिरफ्तार, एक आरोपी अब भी फरार – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में गोल्ड लोन घोटाले का मामला सामने आया है। कंपनी के एरिया हेड सागर-2 ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शाखा के ऑडिट निरीक्षण के दौरान कुछ सोने के आभूषणों के पैकेट गायब मिले थे। कुछ पैकेट में नकली सो

.

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए। शाखा के तत्कालीन सहायक मैनेजर कपिल तिवारी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। कपिल नायक कॉलोनी नौगांव का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संपत्ति का बेईमानी से दुरुपयोग और आपराधिक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी कमल सिंह यादव अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक राम सिया चौधरी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह और आरक्षक अजय मिश्रा की टीम शामिल थी।



Source link