खरगोन में यूरिया खाद कालाबाजारी का खुलासा: महाकाल कंपनी संचालक, सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, 5 लाख का खाद जब्त – Khargone News

खरगोन में यूरिया खाद कालाबाजारी का खुलासा:  महाकाल कंपनी संचालक, सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, 5 लाख का खाद जब्त – Khargone News



खरगोन के निमरानी इंडस्ट्रियल एरिया में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारते हुए यूरिया को ग्राइंडर कर दूसरे सप्लीमेंट में बदलने की जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। मौके से बड़ी मात्रा में यूर

.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया है। कंपनी मालिक महेंद्र दाफड़ा और सुपरवाइजर सत्यजीत गोहिल को सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जबकि यूरिया सप्लाई करने वाले रजत अजमेरा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई वरिष्ठ कृषि अधिकारी बीएस सेंगर के नेतृत्व में 28 नवंबर को की गई थी।

छापे के दौरान गोदाम में यूरिया का अवैध भंडारण और कालाबाजारी के प्रमाण मिले। पुलिस ने करीब 8 लाख की आयशर गाड़ी, 5 लाख रुपये कीमत के यूरिया से भरे 43 बैग, 268 खाली बैग और यूरिया का बड़ा ढेर जब्त किया।

पुलिस ने आरोपियों पर अपराध क्रमांक 393/25 के तहत धारा 318(4) बीएनएस और ईसी एक्ट 3/7 में केस दर्ज किया है। फिलहाल इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यूरिया कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था।



Source link