नर्मदा नदी में डूबे राजस्थान के पाली निवासी युवक उमेद उर्फ चिराग (25) का शव तीसरे दिन मंगलवार सुबह मोरटक्का में एक्वाडक्ट पुल के नीचे बरामद हुआ। युवक अपने भाई को डूबते देख उसकी जान बचाने के लिए खुद गहरे पानी में कूद गया, लेकिन वह नदी की तेज धारा में
.
जानकारी के अनुसार चिराग अपने 6 दोस्तों के साथ रविवार को ओंकारेश्वर आया था। ओंकार मठ के पास नर्मदा स्नान के दौरान उसने अपने भाई को डूबते देखा। उसने भाई को बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद बहते पानी में फंस गया और तब से लापता था।
दो दिन से रेस्क्यू जारी था
दो दिन तक गोताखोर रेस्क्यू टीम युवक की तलाश कर रही थी, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह शव नदी की सतह पर फूलकर मोरटक्का में एक्वाडक्ट पुल के नीचे आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया।
ओंकारेश्वर में बढ़ते हादसे
ओंकारेश्वर में नर्मदा में डूबने की घटनाएं आम हो गई हैं। पिछले 8 महीनों में यहां 23 लोगों की जान जा चुकी है। सुरक्षा इंतजाम और सतर्कता के अभाव में लगातार हादसे हो रहे हैं।
मोरटक्का चौकी पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मांधाता अस्पताल भेजा है।