नेपाल के बल्लेबाज ने मैदान में मचाया कोहराम, 520 के स्ट्राइक रेट का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, बैक-टू-बैक छक्कों के तूफान दुनिया हुई हैरान

नेपाल के बल्लेबाज ने मैदान में मचाया कोहराम, 520 के स्ट्राइक रेट का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, बैक-टू-बैक छक्कों के तूफान दुनिया हुई हैरान


Unbreakable Cricket Record: नेपाल इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. नेपाल में सोशल मीडिया बैन होने के बाद जमकर बवाल देखने को मिला. जिससे सब कुछ प्रभावित है. क्रिकेट की दुनिया में नेपाल साल-दर-साल बेमिसाल दिख रहा था. इसकी गवाही नेपाल के खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स दे रहे हैं. हम नेपाल के एक बल्लेबाज के उस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो असंभव जैसा ही है. साल 2023 में इस नेपाल के इस बल्लेबाज ने ऐसी तबाही मचाई कि इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ अजूबे जैसे रिकॉर्ड इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हो गए थे. 

छक्कों की मची तबाही

6 गेंद में 6 छक्कों की बात जब भी आती है तो क्रिस गेल और युवराज सिंह याद आते हैं. लेकिन हम जिस बल्लेबाज के रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं ये उनका भी उस्ताद निकला. इस बल्लेबाज ने युवराज सिंह की सबसे तेज फिफ्टी का भी रिकॉर्ड पलक झपकते तोड़ दिया. महज 9 गेंद में अर्धशतक ठोकने के बाद ये बल्लेबाज क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने का रिकॉर्डधारी बना.

Add Zee News as a Preferred Source


9 गेंद में जमाए 8 छक्के

इस बल्लेबाज ने 6 गेंद में 6 छक्के ही नहीं बल्कि 9 गेंद में 8 छक्कों का महारिकॉर्ड कायम कर दिया. यह साल 2023 था जब नेपाल और मंगोलिया के बीच एशियन गेम्स का टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा था. इस मैच में नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे. टीम के पास 11 गेंदे बाकी थीं, लेकिन दीपेंद्र ने 10 गेंदों का सामना किया और तबाही मचा डाली. 

ये भी पढे़ं… भारत-पाकिस्तान के बीच अफगानिस्तान… Asia Cup से पहले कुर्सी पर सवाल, सूर्या-सलमान ने दिए अलग-अलग जवाब

अविश्सनीय स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड

दीपेंद्र सिंह ऐरी ने महज 10 गेंद में 52 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 6 गेंद में 6 छक्कों के रिकॉर्ड के अलावा अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट का महारिकॉर्ड भी कायम कर दिया. क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने के मामले में दीपेंद्र सिंह ऐरी नंबर-1 पर हैं. 52 रन की नाबाद पारी में उन्होंने 520 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.



Source link