Last Updated:
Asia Cup में यूएई के खिलाफ पहले मैच से पहले जब बल्लेबाज बारी-बारी से नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे थे, तब संजू सैमसन पेड़ के नीचे चुपचाप अकेले बैठे रहे. बाद में गौतम गंभीर ने उनसे अकेले में तीन मिनट तक बातचीत की.
नहीं मिली बैटिंग प्रैक्टिस
दरअसल, यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने जा रहे एशिया कप की पूर्व संध्या पर उन्हें करारा झटका लगा है. सोमवार की शाम दुबई के आईसीसी क्रिकेट अकादमी एरिना में शाम का नेट सेशन संजू के लिए बुरी खबर लेकर आया. वह मैदान पर प्रैक्टिस के लिए पहुंचने वाले भले ही पहले खिलाड़ी थे, लेकिन शायद उन्हें ये बात बताई जा चुकी है कि वह पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं.
अगर हाव भाव को संकेत माने तो जितेश शर्मा क्लब हाउस से बाहर निकलने के बाद आत्मविश्वास से भरे लग रहे थे. उन्होंने शिवम दुबे, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के साथ बैटिंग प्रैक्टिस की, जब ये चारों बल्लेबाजी कर रहे थे तब संजू ड्रेसिंग रूम क्लब हाउस के पास पेड़ के पीछे बैठकर उन्हें चुपचाप देख रहे थे.
इसके बाद उपकप्तान शुभमन गिल, कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा ने बारी बारी से दो-तीन बार बैटिंग प्रैक्टिस की, लेकिन संजू को एक बार भी नहीं बुलाया गया. बाद में वह नेट्स के पास आए लेकिन बल्लेबाजी नहीं की और आइस बॉक्स पर बैठे रहे. आखिर में जब सभी का अभ्यास हो गया तब सैमसन नेट्स पर पहुंचे और नेट गेंदबाज ने उन्हें गेंद डाली.
गौतम गंभीर का फोकस बल्लेबाजी की गहराई और बैटिंग ऑलराउंडर्स पर है लिहाजा जितेश को फिनिशर के तौर पर तरजीह मिल सकती है. शुभमन गिल के स्क्वॉड में आने के बाद से ही संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह खतरे में लग रही थी.
10 सितंबर को भारत का पहला मैच
आपको मालूम हो कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच अबुधाबी में होगा जबकि भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई में करेगा.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें