Last Updated:
Burhanpur Banana: देश के कई राज्य में बाढ़ आने से बुरहानपुर के किसान परेशान हैं, क्योंकि केले की सप्लाई बंद हो गई है. जहां रोज 25 गाड़ियां केल लेकर जाती थीं, अब हालात देखकर सभी निराश हैं.
खेत में फसल तैयार, पर…
बुरहानपुर का केला अपनी मिठास और स्वाद के लिए देशभर में मशहूर है. यहां से केला बंगाल की खाड़ी तक अपनी पहचान बना चुका है. किसान सुरेश और कमलेश महाजन का कहना है कि “बुरहानपुर का केला पूरे देश में पसंद किया जाता है, लेकिन बाढ़ की वजह से माल बाहर नहीं भेज पा रहे हैं.” किसान विट्ठल नारायण पाटिल ने बताया कि “खेतों में हमारी फसल तैयार है, लेकिन खरीदार न मिलने से केला खराब होने का डर है.”
व्यापारी रिंकू टॉक ने जानकारी दी कि बाढ़ प्रभावित राज्यों ने माल मंगवाना बंद कर दिया है. इससे केला मंडी सुनी पड़ी है. बुरहानपुर जिले में करीब 25,000 हेक्टेयर में केले की खेती होती है. यहां के किसान नई-नई तकनीक अपनाकर उत्पादन और क्वालिटी पर ध्यान देते हैं. यही वजह है कि बुरहानपुर का केला विदेश तक एक्सपोर्ट होता है. सामान्य दिनों में केला 1000 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, लेकिन सप्लाई रुकने से किसानों को भाव भी नहीं मिल पा रहा.
बाढ़ से बाजार धीमा
एक्सपोर्ट के लिए तैयार बुरहानपुर का केला आधे फीट लंबाई का होता है और अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है. लेकिन, बाढ़ ने बाजार की रफ्तार थाम दी है. किसानों को डर है कि अगर जल्द हालात नहीं सुधरे तो लाखों क्विंटल केला खराब हो जाएगा और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.