सराफा एसोसिएशन की बैठक के दौरान सदस्य।
सराफा चौपाटी को लेकर बनी सहमति के बाद सराफा एसोसिएशन पदाधिकारियों ने एमआईसी मेंबर के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई है, जिसे आगे मूर्त रूप दिया जाना है। साथ ही कमेटी में सराफा एसोसिएशन के जिन तीन लोगों को रखा जाना है, उसे लेकर भी क
.
दरअसल, इंदौर चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन ने सराफा बाजार से रात्रिकालीन लगने वाली सराफा चौपाटी को हटाने की मांग की थी। इसे लेकर उन्होंने मौन प्रदर्शन से लेकर कई बैठकें भी की।
यहां तक की उन्होंने चौपाटी वालों को दुकान के बाहर के ओटले किराए पर नहीं देने को लेकर सहमति पत्र भी व्यापारियों से भराए थे। साथ ही 1 सितंबर से सराफा बाजार रात 10 बजे तक खुला रखने तक की घोषणा कर दी थी।
1 सितंबर को मेयर पुष्यमित्र भार्गव के साथ हुई बैठक के बाद चौपाटी लगाने को लेकर सहमति बन गई थी। इस सहमति में 9 सदस्यों की कमेटी बनाने का निर्णय किया, ये कमेटी व्यापारियों के बीच तालमेल बैठाकर सराफा चौपाटी में पारंपरिक दुकानें ही लगने देंगी।
इस कमेटी में सराफा एसोसिएशन के तीन लोग, चौपाटी एसोसिएशन के तीन लोग, नगर निगम, एमआईसी मेंबर व मेयर खुद इस कमेटी में शामिल होंगे।
एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान के साथ चर्चा करते सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष व पदाधिकारी।
नाम के साथ समय को लेकर की चर्चा एसोसिएशन अध्यक्ष हुकुम सोनी ने बताया कि मंगलवार शाम को एसोसिएशन पदाधिकारियों और एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान गुड्डू के बीच एक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसमें सराफा व्यापारियों के नामों को लेकर भी बात चली। साथ ही चौपाटी में कितनी दुकानें लगे और किस समय लगे इसे लेकर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि एसोसिएशन ने 55 से 60 दुकानों को लेकर ही अपनी राय बना रखी है।
ये नाम आए सामने 9 सदस्यों की कमेटी में तीन सदस्य सराफा एसोसिएशन के रहेंगे। इसे लेकर सराफा व्यापारियों के कुछ नाम सामने आए हैं। इस कमेटी में सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष हुकुम सोनी के अलावा अविनाश शास्त्री, अजय लाहोटी, बसंत सोनी के नाम सामने आए हैं। दो लोग इस कमेटी में शामिल होंगे। इसके साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई है, जिसे आगे मूर्त रूप दिया जाएगा।