सिवनी में स्कूटर की डिक्की में 2 किलो गांजा बरामद: नगर के रेलवे स्टेशन रोड से तस्कर गिरफ्तार; बेचने की फिराक में था आरोपी – Seoni News

सिवनी में स्कूटर की डिक्की में 2 किलो गांजा बरामद:  नगर के रेलवे स्टेशन रोड से तस्कर गिरफ्तार; बेचने की फिराक में था आरोपी – Seoni News


पुलिस ने जब्त किया गांजा और स्कूटर।

सिवनी में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर के समय कटंगी रोड ब्रिज के पास रेलवे स्टेशन रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 069 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

.

कोतवाली थाना प्रभारी किशोए बामनकर ने शाम 7:45 बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान विदेश उर्फ प्रदीप मानाठाकूर (42) के रूप में हुई है। वह कुचबुंदिया मोहल्ला गंज वार्ड सिवनी का रहने वाला है। आरोपी ग्रे-काले रंग की एक्टीवा (नंबर एमपी 22 जेड.सी 7240) की डिक्की में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश में था।

पुलिस ने जब्त किया गांजा।

जिले में बढ़ती मादक पदार्थों की तस्करी को देखते हुए एसपी सिमाला प्रसाद ने विशेष टीम का गठन किया था। एएसपी दीपक मिश्रा और सीएसपी पूजा पाण्डे के मार्गदर्शन में टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी के पास गांजा रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि गांजा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस ने गांजा के साथ मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी किशोर बामनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। टीम में सहायक उपनिरीक्षक दिनेश रघुवंशी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।



Source link