सीधी में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्रों का धरना: विथीका भवन पर किया प्रदर्शन, कहा-उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है – Sidhi News

सीधी में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्रों का धरना:  विथीका भवन पर किया प्रदर्शन, कहा-उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है – Sidhi News


छात्रों ने पांच घंटे तक शांतिपूर्ण धरना दिया।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर छात्रों ने मंगलवार को विथीका भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में एकत्र छात्रों ने नारेबाजी के साथ अपनी मांग रखी।

.

छात्र नेता इंद्रलाल पटेल के अनुसार, पिछले चार वर्षों से वे इस मांग को लेकर ज्ञापन और पत्राचार कर रहे हैं। सीधी जिले में स्नातक स्तर तक की शिक्षा उपलब्ध है। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को रीवा, जबलपुर, इलाहाबाद या अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता है।

जिले में कई महाविद्यालय एक ही संकाय तक सीमित हैं। यहां न तो परास्नातक स्तर की पढ़ाई है और न ही मेडिकल, लॉ या तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं। छात्र नेता ज्योति पटेल ने बताया कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

छात्रों ने पांच घंटे तक शांतिपूर्ण धरना दिया। आंदोलन में इंद्रलाल पटेल, ज्योति पटेल, अंकुर सिंह, विजय पटेल, मुस्कान द्विवेदी, राहुल यादव, आरती तिवारी, शिवानी रावत और रोशनी पटेल सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपने की मांग की।



Source link