Last Updated:
Homemade Ladoo Recipe: अगर आप घर पर लड्डू बनाने का सोच रहे हैं तो यहां बताई गई रेसिपी से आप आसानी से स्वादिष्ट मिठाई बना सकते हैं.
एक्सपर्ट हलवाई ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट हलवाई से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक आपने बेसन के लड्डू के बारे में तो बहुत सुना होगा और बहुत बार खाएंगे होंगे बेसन के लड्डू खाकर आप भी ऊब गए होंगे तो आज हम आपको घर पर एक ऐसे लड्डू को बनाने की विधि बताने के लिए जा रहे हैं कि जिसको आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं. हवाई दीपक ठाकुर ने बताया कि आप नारियल के स्वादिष्ट लड्डू तैयार कर सकते हैं. जिसके लिए आपको ताजा सूखा नारियल, दूध, चीनी, घी इलायची पाउडर, काजू, किशमिश लेना है. नारियल और दूध को एक नॉन स्टिक पैन में नारियल और दूध डालें अच्छे से मिलाएं. इसमें चीनी डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो घी डालें स्वाद बढ़ाने के लिए इलायची पाउडर डाले और अच्छे से मिले मिश्रण को ठंडा होने दे ताकि हाथ से लड्डू बनाया जा सके. हाथों में घी लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं. ऊपर से काजू या किशमिश से सजाए स्वादिष्ट नरम और हेल्दी बनने वाले नारियल के लड्डू तैयार है.
5 से 7 दिन तक नहीं होते लड्डू खराब
अगर आप भी नारियल के लड्डू आपके घर पर बना रहे हैं तो आप इसको फ्रिज में रख दीजिए पांच से 7 दिन तक खराब नहीं होते हैं. आप इसको सफर में भी लेकर जा सकते हैं यह आपके घर पर कोई फंक्शन होने पर भी आप इसको बना सकते हैं. उसे बनाने की विधि भी बहुत आसान है. बस आपको एक बात का ध्यान रखना है कि नारियल खराब नहीं होना चाहिए नहीं तो आपके लड्डू खराब हो सकते हैं.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें