आगरा-मुंबई हाईवे पर ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक: शाजापुर के पास हादसा; केबिन में फंसे चालक को JCB से आधे घंटे में निकाला – shajapur (MP) News

आगरा-मुंबई हाईवे पर ट्रक में घुसा दूसरा ट्रक:  शाजापुर के पास हादसा; केबिन में फंसे चालक को JCB से आधे घंटे में निकाला – shajapur (MP) News


चालक को JCB की मदद से बाहर निकाला गया।

शाजापुर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसा हुआ। सुनेरा थाना क्षेत्र के अभयपुर के पास यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे घटी।

.

आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से आ रहा ट्रक उसमें जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे वाले ट्रक का चालक केबिन में फंस गया।

जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे में चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को डायल 112 के पायलट राजेश और आरक्षक अभिषेक ने जिला अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर सुनेरा पुलिस ने पहुंचकर यातायात सुचारू कराया।

ट्रक में फंसे ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।

राजस्थान का रहने वाला है चालक

घायल ट्रक चालक जानू खां ने बताया कि वह अलवर, राजस्थान का रहने वाला है। परचून सामान लेकर पुणे जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सुनेरा थाना प्रभारी भरत किरार ने बताया कि घायल चालक के बयान के बाद मामले की आगे जांच की जाएगी।



Source link