कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान: बैतूल में 1593 बूथों पर युवा टीम बनेगी, हर ब्लॉक में नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी – Betul News

कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान:  बैतूल में 1593 बूथों पर युवा टीम बनेगी, हर ब्लॉक में नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी – Betul News


बैतूल जिला कांग्रेस कार्यालय में 10 सितंबर को संगठन सृजन कार्यक्रम को गति देने के लिए एक अहम कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों, सेल, विभाग और युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

.

हर ब्लॉक में अध्यक्ष की नियुक्त होगी जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के अध्यक्ष निलय डागा ने सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक, उपब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया। एनएसयूआई को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में कैंपस अध्यक्ष नियुक्त करने को कहा गया।

हर बूथ पर युवक युवतियों की टीम बनाई युवक कांग्रेस को जिले के 1593 बूथों पर विशेष जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक बूथ पर 10 युवा कार्यकर्ताओं और 5 युवतियों की टीम बनाई जाएगी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्षों को प्रत्येक ब्लॉक और उपब्लॉक में अध्यक्ष नियुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने को कहा गया है।

कार्यकर्ताओं की सूची बनाने के दिए निर्देश सेवादल के जिलाध्यक्ष को भी संगठन विस्तार के लिए हर ब्लॉक और उपब्लॉक में अध्यक्ष नियुक्ति हेतु समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। जिला कार्यकारिणी में जुझारू और समर्पित कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की जा सकेगी।

कार्यशाला में जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की औक क्षेत्र में एक्टिव रहने के निर्देश दिए

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की औक क्षेत्र में एक्टिव रहने के निर्देश दिए



Source link