खंडवा में शादी का झांसा देकर युवती से रेप: बुआ के घर आई थी, आरोपी को जेल भेजा – Khandwa News

खंडवा में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:  बुआ के घर आई थी, आरोपी को जेल भेजा – Khandwa News



खंडवा में 26 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। घटना थाना मोघट रोड़ क्षेत्र के अहमदपुर खैगांव की हैं। आरोपी ने 30 अगस्त से 1 सितंबर तक लगातार 3 दिन युवती के साथ ज्यादती की।

.

बुआ के घर घूमने आई थी लड़की पिपलोद थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अपनी बुआ के घर आई थी। यहां आरोपी से मुलाकात हुई तो वह घूमाने ले गया। रास्ते में उसने युवती से शादी करने की बात कही और फिर उसने जबरदस्ती रेप किया। बाद में आरोपी शादी की बात से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की और जांच शुरू की। बुधवार दोपहर को ही आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इधर, कोल्हापुर से दस्तयाब की नाबालिग, प्रेमी को जेल

खंडवा पुलिस ने कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है, जिसे 20 साल के रोहित अवासे ने अगवा कर उसके साथ हैवानियत की। आरोपी रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

20 जून को पुनासा चौकी क्षेत्र की एक 16 साल की मासूम घर से अचानक गायब हो गई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस की और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दबिश देकर नाबालिग को दस्तयाब किया।



Source link