दो कारों में टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले: इंदौर के महू में दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद एक कार में लगी आग – Mhow News

दो कारों में टक्कर, 4 की मौत, 2 जिंदा जले:  इंदौर के महू में दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद एक कार में लगी आग – Mhow News


इंदौर के महू में दो कारों में टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दो लोग तो जिंदा जल गए। हादसा राऊ-खलघाट फोरलेन पर नांदेड़ ब्रिज पर हुआ।

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ है। मानपुर से महू की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर को पार कर गई। जो दूसरी ओर सामने से आ रही ओमनी कार से टकराकर पलट गई।

टक्कर के बाद ओमनी कार में भीषण आग लग गई, जिसमें सवार दो लोग जिंदा जल गए। वहीं, स्विफ्ट कार में सवार दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं।

स्विफ्ट कार में सवार रविंद्र पिता लक्ष्मण निवासी धामनोद और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों में धामनोद निवासी गोलू पिता सुखदेव (25), बसौड़ा धरमपुरी निवासी चेतन पिता सुरेंद्र (20) और बगवाना निवासी संजय पिता मंगलसिंह (22) शामिल हैं।

सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बड़गोंदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link