दहेज के लिए नवविवाहिता को जहर दिया, ससुराल वाले फरार: छतरपुर में 20 घंटे से अस्पताल में भर्ती पीड़िता; पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की – Chhatarpur (MP) News

दहेज के लिए नवविवाहिता को जहर दिया, ससुराल वाले फरार:  छतरपुर में 20 घंटे से अस्पताल में भर्ती पीड़िता; पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की – Chhatarpur (MP) News



संजू दुबे(27) की शादी 21 फरवरी को राम जी दुबे के साथ हुई थी।

सिटी कोतवाली क्षेत्र की गायत्री कॉलोनी में दहेज के लिए एक नवविवाहिता के साथ ससुराल वालों ने मारपीट कर जहर दे दिया। पीड़िता 20 घंटे से अस्पताल में भर्ती है, लेकिन अभी तक डॉक्टर इलाज के लिए नहीं पहुंचे।

.

जानकारी के अनुसार संजू दुबे(27) की शादी 21 फरवरी को राम जी दुबे के साथ हुई थी। शादी के दो महीने बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार सुबह पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी ने मिलकर संजू के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने उसे जहर पिला दिया और अस्पताल भेजकर फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की और उन्हें वापस भेज दिया। फिलहाल अस्पताल में नर्स पीड़िता का इलाज कर रही हैं। संजू ने इस प्रताड़ना की जानकारी पहले ही अपने माता-पिता को दी थी। पिता ने उससे कुछ दिन और रुकने को कहा था।



Source link