मृतक काशीराम यादव (52) की फाइल फोटो।
बैतूल के आमला थाना क्षेत्र के डोडावानी गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। मृतक काशीराम यादव (52) अपनी दूसरी पत्नी मंगलवती और छोटे बेटे राजा के साथ रहता था। उनका बड़ा बेटा सतीश, जो पहली पत्नी से था, दादी के
.
रात करीब साढ़े 12 बजे काशीराम और मंगलवती के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। काशीराम अपनी पैतृक संपत्ति में बड़े बेटे सतीश को ज्यादा हिस्सा देना चाहते थे। इस बात पर हुई कहासुनी के बाद मंगलवती ने घर में रखे लोहे के सरिया से सोते हुए काशीराम के सिर पर कई वार किए। इन वारों से काशीराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
खटिया पर खून से लथपथ मिला शव आरोपी मंगलवती रात करीब 1 बजे अपने देवर को बुलाने गई। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर उन्होंने काशीराम को खून से लथपथ खटिया पर मृत पाया। पूछताछ में मंगलवती ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।टीआई राजेश सांतनकर के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी मंगलवती को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
पोस्टमार्टम का इंतजार करते परिजन।