सागर| डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में स्नातक में प्रवेश के लिए तीन चरणों की काउंसिलिंग हो चुकी है लेकिन अभी भी 404 सीटें खाली हैं। विश्वविद्यालय में स्नातक की कुल 1901 सीटें हैं। तीन चरणों की काउंसिलिंग के बाद 1497 सीटें ही भर सकी हैं। दो चरण की का
.
विश्वविद्यालय के एडमिशन सेल के समन्वयक प्रो. दिवाकर शुक्ला के मुताबिक चौथी काउंसिलिंग के लिए समर्थ पोर्टल सितंबर माह के दूसरे सप्ताह के अंत तक दोबारा खुलेगा। जो आवेदक पूर्व में समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं वे उस समय पंजीकृत हो सकते हैं। ऐसे आवेदक जिनके पास सीयूईटी स्कोर नहीं है वे भी समर्थ पोर्टल पर नॉन-सीयूईटी मोड में पंजीकृत हो सकते हैं।