श्श्श्श… मौत का दूसरा नाम हैं ये 4 सांप! भूलकर भी न छेड़ें; इनका डसा पानी भी नहीं मांगता

श्श्श्श… मौत का दूसरा नाम हैं ये 4 सांप! भूलकर भी न छेड़ें; इनका डसा पानी भी नहीं मांगता


Last Updated:

Most Venomous Snakes: बरसात में निकलने वाले कुछ सांप बहुत ही जहरीले और खतरनाक होते हैं. ज्यादातर लोग ये जानना चाहते हैं कि बरसात के मौसम में कौन-कौन से सांप बाहर निकलते हैं और इनमें सबसे खतरनाक और जहरीला सांप कौन सा होता है. (शिवांक द्विवेदी/सतना)

बारिश के मौसम में खेतों और घरों के आसपास सांपों की मौजूदगी अचानक बढ़ जाती है ऐसे में लोगों के लिए यह जानना बेहद ज़रूरी है कि कौन से सांप जहरीले हैं उनकी पहचान कैसे करें और उनसे बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतें. इसी विषय पर लोकल 18 से खास बातचीत में 20 वर्षों से साँपों का रेस्क्यू कर रहे सर्पमित्र विवेक तिवारी ने कई अहम जानकारियां साझा कीं.

विवेक ने बताया कि मध्य प्रदेश में चार प्रजातियों के सांप सबसे खतरनाक माने जाते हैं जिन्हें बिग-4 भी कहा जाता है. इनमें रसेल वाइपर, कोबरा (नाग), करैत और सॉ-स्केल्ड वाइपर शामिल हैं. इनमें से सतना और आसपास के इलाकों में तीन प्रमुख रूप से पाए जाते हैं.

रसेल वाइपर को ग्रामीण अक्सर अजगर समझ बैठते हैं और उसके नज़दीक चले जाते हैं जबकि यह बेहद खतरनाक होता है और इसका ज़हर हीमोटॉक्सिक होता है जो खून पर असर डालता है. अगर इंसान इसकी काट से बच भी जाए तो भी उसके शरीर पर स्थायी स्किन डैमेज हो जाती है.

Common krait snake, ghoda krait snake, venomous snake in India, local 18, dangerous snakes, korba news, Chhattisgarh news

सर्पमित्र ने बताया कि बुंदेलखंड में करैत को कैली नाम से जाना जाता है और यह सबसे घातक सांप माना जाता है. यह सांप ज़्यादातर रात में हमला करता है और चुपचाप अपने शिकार को डस लेता है. करैत की खासियत यह है कि इसके काटने का पता देर से चलता है और पीड़ित को समय पर इलाज न मिले तो मौत लगभग तय होती है. इसी कारण इसे साइलेंट किलर कहा जाता है.

सांप

वहीं कोबरा को उसके हुड से आसानी से पहचाना जा सकता है. कोबरा सांप तब अटैक करता है, जब उसे खतरा महसूस होता है. जबकि चौथा जहरीला सांप सॉ-स्केल्ड वाइपर ज्यादातर दक्षिण भारत, राजस्थान और हरियाणा में पाया जाता है.

can snake see enemy face clearly,truth behind snake revenge story,do snakes remember human faces,myth vs science in snake revenge,snake captures image of attacker,how snakes identify their enemies,snake memory power facts,क्या सांप दुश्मन का चेहरा साफ देख सकता है,सांप के बदला लेने की कहानी के पीछे का सच,क्या सांप इंसान के चेहरे को याद रखते हैं,

सांपों से बचने के लिए सबसे ज़रूरी है साफ-सफाई और सतर्कता. उन्होंने कहा कि घरों में चूहों के बिलों की मरम्मत करें और चूहे भगाने वाली दवाइयों का इस्तेमाल करें क्योंकि अधिकतर सांप चूहों और छिपकलियों का पीछा करते हुए घरों में घुस आते हैं.

इसके अलावा घर के आस-पास की घास को नियमित साफ करें. रात में सोने से पहले बिस्तर को ज़रूर चेक करें और बेडरूम में कम से कम सामान रखें ताकि सांपों को छिपने की जगह न मिले. बरसात के मौसम में सतना जैसे इलाकों में साँपों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. बारिश के दिनों में कहीं भी बाहर जाएं तो सावधानी से चले-फिरें.

b

जानकारों की मानें तो सही जानकारी और सतर्कता से ही इस खतरे से बचा जा सकता है. बिग-4 सांपों की पहचान और उनके बचाव के तरीके जानना हर ग्रामीण और शहरी परिवार के लिए बेहद ज़रूरी है. किन्हीं परिस्थितियों में सांप काट ले तो तुरंत अस्पताल के एक्सपर्ट से संपर्क करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeknowledge

मौत का दूसरा नाम हैं ये सांप! भूलकर भी न छेड़ें; इनका डसा पानी भी नहीं मांगता



Source link