8.3 करोड़ में बेबी एबी सबसे महंगे, बावुमा अनसोल्ड, SA20 ऑक्शन की 5 बड़ी बातें

8.3 करोड़ में बेबी एबी सबसे महंगे, बावुमा अनसोल्ड, SA20 ऑक्शन की 5 बड़ी बातें


Last Updated:

SA20 Auction 2026 all players: डेवाल्ड ब्रेविस 8.3 करोड़ में सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जबकि बावुमा, जेसन रॉय और जेम्स एंडरसन अनसोल्ड रहे. चलिए आपको 5 पॉइंट में पूरे ऑक्शन में क्या हुआ वो बताते हैं.

SA20 Auction 2026
नई दिल्ली: आईपीएल की तर्ज पर साउथ अफ्रीका में चलने वाली टी-20 लीग SA20 2026 का ऑक्शन 9 सितंबर को हुआ. नीलामी में कई नामी-गिराबी इंटरनेशनल प्लेयर्स भी थे. सभी छह टीम के बीच मजबूत स्क्वॉड बनाने को लेकर जमकर रस्साकशी चली. इस बीच, डेवाल्ड ब्रेविस SA20 के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो जेम्स एंडरसन और तेंबा बावुमा जैसे दिग्गज अनसोल्ड रह गए. चलिए आपको इस आर्टिकल में आगे SA20 ऑक्शन की 5 बड़ी बातें बताते हैं.

डेवाल्ड ब्रेविस पर पैसों की बारिश
2022 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में 506 रन बनाकर सुर्खियों में आए डेवाल्ड ब्रेविस को उनके स्पेशल बैटिंग स्टाइल के चलते ‘बेबी एबी’ कहा जाता है. दाएं हाथ के युवा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को 16.5 मिलियन रैंड (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने खरीदा.



Source link