सतना में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: 4 माह से फरार था 10 हजार का इनामी, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा – Satna News

सतना में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:  4 माह से फरार था 10 हजार का इनामी, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा – Satna News



सतना के रामपुर बाघेलान में पुलिस ने एक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक उर्फ अन्नू तिवारी (26) मनकहरी का रहने वाला है।

.

टीआई संदीप चतुर्वेदी के अनुसार, एक महिला ने 13 जून 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि आरोपी ने मध्य रात्रि को उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया और धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हनुमानगंज में दबिश दी। इस दौरान आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।



Source link