बड़वानी के ग्राम मेनिमाता के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्राचार्य के विरुद्ध कलेक्टर से शिकायत करने निकल पड़े। विद्यार्थी 35 किलोमीटर दूर बड़वानी तक पैदल चल पड़े।
.
9वीं के छात्र मनीष बरडे ने बताया कि प्राचार्य साधना पाटीदार द्वारा विद्यार्थियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। प्राचार्य ने प्रत्येक विद्यार्थी से 1250 रुपए फीस के रूप में लिए हैं। छात्रों द्वारा रसीद मांगने पर उनसे अभद्र भाषा में बात की जाती है। रसीद भी नहीं दी जाती।
प्राचार्य ने छात्रों को धमकी दी है कि अधिक नेतागिरी करने पर उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा। नाराज होकर बुधवार दोपहर छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च पर निकल पड़े। विद्यार्थियों के साथ उनके पालक और विद्यार्थी संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद हैं।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
छात्रों के पैदल मार्च की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें समझाने का प्रयास किया। परंतु विद्यार्थियों ने किसी की नहीं सुनी और अपना विरोध जारी रखा। कुछ छात्र सड़क पर बैठकर प्राचार्य के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। अब तक विद्यार्थी 7-8 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।
तस्वीरों में देखिए छात्रों का विरोध



