Last Updated:
Kuldeep yadav takes 3 wickets: कुलदीप यादव ने एशिया कप के पहले मैच में यूएई के खिलाफ घातक गेंदबाजी की और एक ही ओवर में तीन विकेट झटक लिए.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के पहले एशिया कप मुकाबले का इंतजार जितना फैंस को था उससे ज्यादा कुछ खिलाड़ी भी कर रहे थे. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी इसको लेकर काफी चर्चा की जा चुकी थी. सवाल यही उठ रहे थे कि क्या कुलदीप यादव को इस कमतर मानी जा रही टीम यूएई के खिलाफ पहले मैच में खेलने का मौका मिलेगा. कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनको प्लेइंग इलेवन में मौका दिया. इंग्लैंड के दौरे पर बिना मैच खेले वापस लौटे इस चाइनामैन गेंदबाज ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर गजब ढा दिया.
यूएई के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में कुलदीप यादव को जिस मौके का इंतजार था वो मिला. इसे उन्होंने दोनों हाथ से लपका और अपनी गेंदबाजी का जमकर जलवा बिखेरा. कुलदीप ने पहला ओवर तो आराम से किया लेकिन अपने दूसरे ओवर में आकर कहर ढा दिया. एक दो नहीं बल्कि तीन विकेट अपने नाम कर लिए. 2 ओवर के बाद उनके खाते में 3 विकेट थे और खर्च किए थे 7 रन.
Kuldeep Yadav strikes thrice in a single over 👊