UAE के खिलाफ खेलेंगे संजू सैमसन? रिपोर्टर के सवाल पर सूर्यकुमार ने लिए मजे, दे दिया बड़ा अपडेट

UAE के खिलाफ खेलेंगे संजू सैमसन? रिपोर्टर के सवाल पर सूर्यकुमार ने लिए मजे, दे दिया बड़ा अपडेट


Suryakumar Yadav Sanju Samson: भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ बुधवार (10 सितंबर) को दुबई में करेगा. अफगानिस्तान ने ग्रुप बी में हांगकांग को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है और अब ग्रुप ए में टीम इंडिया की बारी है. टूर्नामेंट के आगाज से पहले मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी टीमों के कप्तानों ने मीडिया के सवालों के जवाब दिया. इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अलग ही मूड में नजर दिखाई दिए.

सैमसन की जगह पर संकट

सूर्यकुमार ने संजू सैमसन की टीम में जगह को लेकर पूछे गए सवाल का मजेदार जवाब दिया, जिससे पत्रकारों के बीच हंसी गूंज उठी. शुभमन गिल के टी20 टीम में वापस आने के बाद से सैमसन की जगह पर सवाल उठ रहे थे. गिल को उप-कप्तान बनाए जाने से यह अटकलें लगने लगी थीं कि केरल के इस बल्लेबाज को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता है, भले ही उन्होंने हाल ही में ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया हो. बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की हालिया टिप्पणियों ने इस बहस को और तेज कर दिया है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि टीम चयन में संतुलन पर ध्यान दिया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: India vs Pakistan: मैच से पहले ‘हैंडशेक’ कांड…क्या सूर्यकुमार ने सलमान से नहीं मिलाया हाथ? Video में सामने आई सच्चाई

सूर्या का मजेदार रिप्लाई

जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या सैमसन भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, “सर, मैं आपको प्लेइंग इलेवन का मैसेज कर दूंगा. लेकिन हां, हम उनका बहुत अच्छी तरह से ख्याल रख रहे हैं और चिंता न करें, हम सही फैसला लेंगे.” ऐसा माना जा रहा है कि पहले मैच में विकेटकीपर जितेश शर्मा को मौका मिल सकता है. वह फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं.

 

 

ये भी पढ़ें: प्यार, झगड़ा और हत्या…चैंपियन प्लेयर की ‘डकैत’ गर्लफ्रेंड ने बेरहमी से ली जान, सदमे में खेल जगत

भारत के लिए मुश्किल चयन

गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद से सैमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 30 वर्षीय सैमसन ने 2024 में तीन टी20 शतक लगाए और अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर भारत को धमाकेदार शुरुआत दी. उनके प्रदर्शन से ऐसा लग रहा था कि इतने सालों के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर अपनी जगह मिल गई है. हालांकि, अब गिल की वापसी से स्थिति मुश्किल हो गई है. टीम प्रबंधन भविष्य को ध्यान में रखते हुए गिल का समर्थन कर सकता है. वह टेस्ट के कप्तान हैं और टी20 में भी इस पद के लिए अगले दावेदार हैं.





Source link