क्या IND को टक्कर दे पाएगा PAK, कैसी है तैयारी? अगले 24 घंटे में मिलेगा जवाब

क्या IND को टक्कर दे पाएगा PAK, कैसी है तैयारी? अगले 24 घंटे में मिलेगा जवाब


दुबई: पाकिस्तान की टीम एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले शुक्रवार को ग्रुप ए के अपने पहले मैच में कमजोर ओमान के खिलाफ अपनी तैयारी को पुख्ता अंजाम देने की कोशिश करेगी.

पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में अफगानिस्तान को 75 रन से हराया था, जिससे निश्चित तौर पर उनका मनोबल बढ़ा होगा. इस मैच में स्पिनर मोहम्मद नवाज ने हैट्रिक बनाई थी और वह फिर से पाकिस्तान के लिए तुरुप का इक्का होंगे.

हम इस तरह से तैयारी करना चाहते थे जिससे हमें एशिया कप के लिए मदद मिले और हमने ऐसा किया. हम घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अब हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं और पूरी तरह तैयार हैं.

रविवार को भारत-पाक का मैच
ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई शामिल हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रविवार को दुबई में खेला जाएगा. इसके बाद इन दोनों टीमों का सुपर 4 और फाइनल में भी मुकाबला हो सकता है.

युवा प्लेयर्स से सजी पाक टीम
पाकिस्तान ने आगा के नेतृत्व में एक युवा टीम चुनी है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं. सैम अयूब, फखर जमां, मोहम्मद नवाज, सूफियान मुकीम और खुद आगा जैसे खिलाड़ियों से पाकिस्तान को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

प्रेरणादायक है ओमान की कहानी
एशिया कप में पदार्पण कर रही ओमान की टीम इस मुकाबले में कम दबाव, लेकिन बड़े सपनों के साथ उतर रही है. उसके अधिकतर खिलाड़ी नौकरी और क्रिकेट के बीच संतुलन बनाए रखते हैं, जो उनके अनोखे सफर को दर्शाता है. ओमान के लिए यह बड़ा मुकाबला होगा, जिसमें उसके खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे.

पाकिस्तान के खिलाफ भी ऐसा ही करते…? टॉवेल ड्रामा पर आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव को घेर लिया

पाकिस्तान का स्क्वॉड: फखर जमां, हसन नवाज, खुशदिल शाह, सईम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली हसन अली, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर.

ओमान का स्क्वॉड: जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, आमिर कलीम, करण सोनावले, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला, हम्माद मिर्जा, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, मोहम्मद इमरान



Source link