गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर संभाला पद: इंदौर के नए निगमायुक्त बोले – यहां के लोग टीम के रूप में मिलकर काम करते हैं – Indore News

गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर संभाला पद:  इंदौर के नए निगमायुक्त बोले – यहां के लोग टीम के रूप में मिलकर काम करते हैं – Indore News


इंदौर के नए नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पहले वे खजराना गणेश मंदिर पहुंचे और भगवान गणेशजी का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद वे नगर निगम कार्यालय पहुंचे और पद संभाला।

.

पिछले दिनों हुए प्रशानिक अधिकारियों के फेरबदल के बाद पूर्व नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर कलेक्टर बनाया गया। नगर निगम आयुक्त का पद संभालने के लिए श्री यादव गुरुवार को इंदौर पहुंचे थे। पूजन के बाद वे इंदौर नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। जहां निगम के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

नवागत नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव।

नवागत नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इंदौर शहर पूरे देश में आगे है। स्वच्छता में नंबर वन है। परसों ही एयर क्वालिटी का अवॉर्ड भी मिला है। अच्छी बात ये है इंदौर की यहां की जनता पूरी टीम के रूप में काम करती है। नगर निगम, प्रशासन सभी के साथ जनता टीम के रूप में काम करती है। हमारी कोशिश है कि जो अब तक इंदौर ने अचीव किया है उससे ज्यादा हम अचीव कर सके। उन्होंने कहा कि जो खामियां है उसे दूर करने की कोशिश करेंगे।



Source link