Last Updated:
MP Monsoon Update: मध्यप्रदेश में 16 जून से अब तक औसत से 22% अधिक बारिश हुई है, कुल 41.4 इंच बारिश दर्ज की गई है. ग्वालियर में सबसे ज्यादा 21.2 इंच अतिरिक्त बारिश हुई है, जबकि इंदौर और उज्जैन में बारिश औसत से क…और पढ़ें
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि 1 जून से मानसून की शुरुआत की संभावना जताई जाती है. वहीं 30 सितंबर तक इसकी अवधि देश भर में रहती है. मध्य प्रदेश में भी 29 सितंबर या उसके आसपास ही मानसून की विदाई होती है. हालांकि 17 सितंबर के पहले मानसून की प्रदेश से विदाई नहीं होती है. प्रदेश में इस मानसून सीजन भी बारिश का कोटा सामान्य से ऊपर रहने की संभावना बताई गई थी. अभी तक प्रदेश में सामान्य से करीब 22% ज्यादा बारिश हो चुकी है.
6 जिलों में औसत से कम बारिश
यदि ओवरऑल बारिश की बात करें तो प्रदेश में बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है. मगर कुछ ऐसे भी जिले हैं जहां औसत से कम बारिश हुई है. इसमें शाजापुर, उज्जैन, बैतूल, सीहोर, देवास और खंडवा जैसे जिले शामिल है. यहां औसत बारिश का कोटा भी पूरा नहीं हो सका है. वहीं दूसरी और सबसे ज्यादा बारिश ग्वालियर-चंबल संभाग में हुई है. मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग जैसे पूर्वी इलाकों में जमकर बारिश हुई थी.
इन 5 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश
जिला बारिश हुई बारिश होनी थी कम/ज्यादा
श्योपुर 1430.7 621.5 130% ज्यादा
शिवपुरी 1379.7 723.9 91% ज्यादा
गुना 1646.6 867.2 90% ज्यादा
ग्वालियर 1179.2 646.4 82% ज्यादा
अशोकनगर 1375 772.9 78% ज्यादा
इन 5 जिलों में सबसे कम बारिश
जिला बारिश हुई बारिश होनी थी कम/ज्यादा
शाजापुर 679.6 830.2 -18% कम
बैतूल 855.1 941.9 -9% कम
उज्जैन 758.5 809.5 -6% कम
देवास 786.3 822.8 -4% कम
खंडवा 679.2 703.2 -3% कम
इन 5 बड़े जिलों में इतनी हुई बारिश
जिला बारिश हुई बारिश होनी थी कम/ज्यादा
ग्वालियर 1179.2 654.8 80% ज्यादा
भोपाल 992.9 882.2 13% ज्यादा
जबलपुर 1075.5 1043.2 3% ज्यादा
इंदौर 790.2 783.3 1% ज्यादा
उज्जैन 758.4 815 -7% कम
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें