Last Updated:
Indoor Plants: इन दोनों पौधों (एन्थेरियम और पीस लिली) की कीमत बाजार में करीब 350 रुपये है, जो लोगों की जेब पर ज्यादा भारी नहीं पड़ती. एन्थेरियम की सबसे अच्छी खूबी यह है कि इसमें रंग-बिरंगे फूल आते हैं. लाल, सफेद, गुलाबी और पीले जैसे चार से पांच रंग के फूल इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं.
एन्थेरियम और पीस लिली दोनों ही बारहमासी पौधे हैं, जिनसे सालभर फूल निकलते रहते हैं. छवि बताती हैं कि एन्थेरियम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें रंग-बिरंगे फूल आते हैं. सफेद, लाल, गुलाबी और पीले जैसे चार से पांच कलर के फूल इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं. वहीं पीस लिली का पौधा अपने आकर्षक सफेद फूलों और चमकदार हरी पत्तियों के लिए जाना जाता है. इन दोनों पौधों की कीमत बाजार में लगभग 350 रुपये है, जो लोगों की जेब पर भी ज्यादा भारी नहीं पड़ती.
वह आगे कहती हैं कि इन पौधों की देखभाल भी आसान है. इन्हें लगाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट, कोकोपीट और मिट्टी को मिलाकर गमले में आधा भर देना चाहिए. इसके बाद पौधों को अलग-अलग गमलों में लगाकर फिर से कोकोपीट डालना जरूरी है. कोकोपीट पौधे में नमी बनाए रखता है, जिससे इसकी बढ़वार अच्छी होती है.
ज्यादा पानी की नहीं जरूरत
इन प्लांट्स को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है. हफ्ते में सिर्फ दो बार थोड़ा-थोड़ा पानी देना पर्याप्त है. इन पौधों के लिए चेतावनी है कि अगर इन इनमें जरूरत से ज्यादा पानी डाल दिया जाए, तो इसकी पत्तियां खराब हो सकती हैं. वहीं पौधों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नीम खली और सरसों खली का उपयोग करना चाहिए. यह पौधों को पोषण देने के साथ-साथ मिट्टी को भी उपजाऊ बनाए रखती है.
40 हजार रुपये तक के इनडोर प्लांट
बताते चलें कि रीवा में इनडोर प्लांट्स का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है. रीवा की नर्सरी में तो 40 हजार रुपये तक के इनडोर प्लांट उपलब्ध हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि लोग अब घर की सुंदरता और ताजगी बनाए रखने के लिए इन पौधों पर निवेश करने से पीछे नहीं हटते. एन्थेरियम और पीस लिली न केवल घर को हरा-भरा बनाते हैं बल्कि उनकी आसान देखभाल और सालभर फूल देने की खासियत उन्हें हर गार्डन लवर के लिए खास बनाती है.