भारत-पाक मैच पर हर किसी की निगाहें, फिर टिकट के दाम क्‍यों घटा रहा ACC?

भारत-पाक मैच पर हर किसी की निगाहें, फिर टिकट के दाम क्‍यों घटा रहा ACC?


Last Updated:

India vs Pakistan T20i Ticket Price: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई में होना है, लेकिन टिकटों की ऊंची कीमत और राजनीतिक तनाव के कारण बिक्री धीमी है. जिसे देखते हुए ACC ने टिकटों के दाम घटा दिए हैं.

भारत-पाक मैच पर हर किसी की निगाहें, फिर टिकट के दाम क्‍यों घटा रहा ACC?एशिया कप का सबसे बड़ा मैच रविवार को है. (File Photo)
नई दिल्‍ली. एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में होना है. यह मैच एशियाई क्रिकेट का सबसे हाई-वोल्टेज क्लैश माना जाता है, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग है. आमतौर पर भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक जाते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. मैच में महज 4 दिन बाकी हैं और अब भी टिकट उपलब्ध हैं. यही वजह है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को मैच टिकट के दाम घटाने पड़ रहे हैं.

क्‍या है टिकट का नया प्राइज?
जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले जहां स्टैंडर्ड टिकट 475 दिरहम यानी करीब 11,300 रुपये में बिक रहे थे, वहीं, अब कीमत घटाकर 350 दिरहम यानी करीब 8,300 रुपये कर दी गई है. दरअसल, शुरुआत में टिकटों की ऊंची कीमत को लेकर फैंस नाराज थे. यही असली वजह टिकटों की धीमी बिक्री के पीछे बताई जा रही है. खासकर प्रीमियर एनक्लोजर वाले टिकट सबसे कम बिके हैं, जिससे आयोजक हैरान हैं.

राजनीतिक तनाव के चलते बिक्री कम
इस बार टिकटों की धीमी बिक्री की एक बड़ी वजह भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ा राजनीतिक तनाव भी है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी टीम या आयोजनों के खिलाफ बहिष्कार की मांग उठी थी. कुछ दिन पहले ही युवराज सिंह और शिखर धवन जैसे दिग्गजों वाली भारतीय लीजेंड्स टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सीरीज रद्द कर दी थी. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी जवाबी कदम उठाते हुए भविष्य में ऐसे टूर्नामेंटों में शामिल न होने की चेतावनी दी थी.

एमिरेट्स बोर्ड क्‍या दे रहा सफाई?
हालांकि, एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) का दावा है कि टिकटों की बिक्री को लेकर स्थिति उतनी खराब नहीं है जितनी दिखाई जा रही है. उनका कहना है कि बुधवार रात ऑनलाइन चैनल पर डाले गए 3,000 टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए. यानी अब भी फैंस की दिलचस्पी बनी हुई है. फिर भी यह पहली बार है जब भारत-पाक मैच की टिकटों की बिक्री को बढ़ाने के लिए ACC को कीमत घटाने जैसे कदम उठाने पड़े हैं. इससे साफ है कि राजनीति और क्रिकेट का यह टकराव दर्शकों की पसंद पर भी असर डाल रहा है.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

भारत-पाक मैच पर हर किसी की निगाहें, फिर टिकट के दाम क्‍यों घटा रहा ACC?



Source link