Last Updated:
हांगकांग बनाम बांग्लादेश: अबू धाबी में एशिया कप 2025 के तीसरे मैच में लिटन दास और तौहिद ने शानदार साझेदारी बनाकर हांगकांग को 7 विकेट से हराया. बांग्लादेश ने जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की है.
लिटन दास-तौहिद ने संभाली बांग्लादेश की पारी
लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बांग्लादेश की शुरुआत खास अच्छी नहीं रही. परवेज हुसैन महज 14 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हो गए. 47 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम ने तनजीत हुसैन तमीम 14(18) के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया. हांगकांग ने इसके बाद रनों की रफ्तार को काफी हद तक काबू कर दिया. बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास भी रन बनाने में जूझते नजर आए. हालांकि इसके बाद लिटन दास और तोहिद हरदोई ने बड़ी साझेदारी बनाकर मैच को अंत तक लेकर पहुंचे. 14वें ओवर तक पहुंचते-पहुंचते दोनों बैटर्स ने फिर रनों की गति को बढ़ा दिया. जिसके बाद मैच लगभग बांग्लादेश की छोली में आ गया था.
हांगकांग ने दिया सम्मानजनक लक्ष्य
इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि बांग्लादेश के सामने कमजोर हांगकांग की टीम घुटने टेक सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं. शुरुआत में टीम दबाव में दिख रही थी, वहीं बल्लेबाज़ों ने आख़िरी तक डटकर खेलते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए. निजाकत खान ने 42 रन की पारी खेली, जबकि जीशान अली (30) और कप्तान यासिम मुर्तजा (28) ने भी अहम योगदान दिया. शुरुआती 5 ओवरों में टीम ने केवल 31 रन बनाए थे और दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन बाद में साझेदारियों के सहारे स्कोर खड़ा किया. बांग्लादेशी गेंदबाज़ों ने आखिरी 5 ओवरों में कसा हुआ खेल दिखाया, जिससे हांगकांग बड़ा स्कोर बनाने से चूक गया.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें