श्योपुर में खेत जोतने को लेकर पति-पत्नी पर हमला: महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, पैर और पीठ पर पत्थर मारे; FIR दर्ज – Sheopur News

श्योपुर में खेत जोतने को लेकर पति-पत्नी पर हमला:  महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, पैर और पीठ पर पत्थर मारे; FIR दर्ज – Sheopur News



घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जिले विजयपुर के ग्राम मेहदावली में खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है।

.

रामप्रकाश बैरागी अपनी पत्नी सिया बैरागी के साथ बंधई वाले खेत को जुतवाने के लिए मातादीन वैरागी का ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान दीपेन्द्र वैरागी, रचना वैरागी और रामनिवास वैरागी वहां आ गए। तीनों ने खेत जोतने से मना किया और गालियां देने लगे।

कुल्हाड़ी से पति-पत्नी पर किया हमला

विरोध करने पर दीपेन्द्र वैरागी ने कुल्हाड़ी से सिया बैरागी के सिर पर वार कर दिया। रामनिवास ने रामप्रकाश के साथ मारपीट की। रचना वैरागी ने सिया को पकड़कर जमीन पर पटका और पत्थर से उनके पैर और पीठ पर वार किए।

घटना के गवाह सुनील वैरागी ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल सिया बैरागी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link