सीहोर के सहकारिता कर्मचारियों की चौथे दिन भी हड़ताल: 54 हजार रुपए भत्ता और जिला बैंक में चयन समेत कई मांगें, सीएम आवास का करेंगे घेराव – Sehore News

सीहोर के सहकारिता कर्मचारियों की चौथे दिन भी हड़ताल:  54 हजार रुपए भत्ता और जिला बैंक में चयन समेत कई मांगें, सीएम आवास का करेंगे घेराव – Sehore News



मध्य प्रदेश में सहकारिता समिति के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सीहोर जिले में सभी सहकारिता समिति के प्रबंधक और कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

.

कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि 60 प्रतिशत कर्मचारियों का जिला बैंकों में चयन तत्काल किया जाए। साथ ही अक्टूबर 2023 से प्रति विक्रेता को मिलने वाला 54 हजार रुपए का भत्ता अभी तक केवल 18 जिलों में ही दिया गया है। शेष 34 जिलों में यह भुगतान लंबित है।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे कलम बंद हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास और विंध्याचल भवन का घेराव करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन मांगें पूरी नहीं कर रहे।

इस हड़ताल से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारी पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं।



Source link