MP Monsoon: बालाघाट में 5 इंच से ज्यादा बारिश, तवा डैम के पांच गेट खुले, आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Monsoon: बालाघाट में 5 इंच से ज्यादा बारिश, तवा डैम के पांच गेट खुले, आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


भोपाल. मध्य प्रदेश में बुधवार को प्रदेश के कुछ ही जिलों में बारिश का दौर देखा गया. इसके पीछे की मुख्य वजह लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ सिस्टम कमजोर होना बताया जा रहा है. इस दौरान राजधानी भोपाल में सुबह से धूप खिलने के साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश बालाघाट में दर्ज की गई. यहां 5 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई तो वहीं छिंदवाड़ा में भी करीब 1 इंच पानी गिरा.
साथ ही भोपाल, नर्मदापुरम, छतरपुर, डिंडोरी और सीधी जैसे जिलों में भी हल्की बारिश का दौर देखा गया. नर्मदापुरम के इटारसी में तेज बारिश के चलते तवा डैम के पांच गेट खोले गए. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर और बालाघाट जैसे जिलों में 2 से 5 इंच तक बारिश की संभावना जताई है. हालांकि अन्य जिलों में 15 सितंबर तक हल्की बारिश का दौर ही जारी रहेगा. इसके बाद नया स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश का दौर फिर शुरू होगा.
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में एक डिप्रेशन दक्षिण पूर्वी पाकिस्तान के ऊपर स्थित है. वहीं एक मानसून ट्रफ प्रदेश के ऊपर से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिलेगी. साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से डर बना हुआ है. यही कारण है कि प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखा जा रहा है.
सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): मंडला, अनूपपुर, डिंडोरी और बालाघाट
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 35.4°C (सबसे ज्यादा), ग्वालियर – 34.3°C, सतना – 34.3°C, टीकमगढ़ – 34.2°C, सीधी – 33.8°C
न्यूनतम तापमान: राजगढ़/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19.4°C (सबसे कम), खरगोन – 19.6°C, नरसिंहपुर – 20.2°C, खंडवा – 20.4°C, रतलाम – 20.6°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 34.6°C
जबलपुर – 33°C
उज्जैन – 32°C
इंदौर – 30.9°C
भोपाल – 30.4°C



Source link