Last Updated:
MP Politics: मध्यप्रदेश में खाद की कमी को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की जगह लाठियां मिल रही हैं और सरकार सिर्फ प्रचार में लगी है.
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघारउन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार खाद उपलब्ध क्यों नहीं करा पा रही है? मध्यप्रदेश में 45% से अधिक लोग किसान हैं, फिर भी खाद की कमी बनी हुई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब में घूम रहे हैं, शायद मध्यप्रदेश के किसानों को भूल गए हैं. वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव स्कूटी बांट रहे हैं, जिसके लिए बधाई दी, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि किसानों को खाद की बोरी भी बांट देनी चाहिए थी.
उन्होंने सरकार की खाद वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैनेजमेंट और प्लानिंग में कमी है. केंद्र से कितनी खाद मांगी गई, इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि खाद की मांग पंचायत स्तर पर मंगवाकर उसी के अनुसार वितरण किया जाए, न कि सोसायटी के जरिए. इससे खाद की कमी को दूर किया जा सकता है.
परिवारवाद के मुद्दे पर सिंघार ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा नए-नए मुद्दे उठाती है. परिवारवाद में कई लोग शामिल हैं, लेकिन जो योग्य है, उसे राजनीति में मौका मिलना चाहिए, चाहे वह परिवार से हो या न हो. योग्यता को प्राथमिकता देनी चाहिए.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें