आईजी शुक्ला का रायसेन पुलिस लाइन निरीक्षण: जवानों को फिटनेस-ड्रेस पर निर्देश, वाहनों की जांच और कानून-व्यवस्था समीक्षा – Raisen News

आईजी शुक्ला का रायसेन पुलिस लाइन निरीक्षण:  जवानों को फिटनेस-ड्रेस पर निर्देश, वाहनों की जांच और कानून-व्यवस्था समीक्षा – Raisen News


नर्मदापुरम जोन के पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को रायसेन जिला पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी पंकज कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे की मौजूदगी में निरीक्षण हुआ।

.

आईजी शुक्ला ने पुलिस लाइन ग्राउंड पर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल के टर्नआउट का मूल्यांकन भी किया। कुछ जवानों की प्रशंसा की गई। कुछ को फिटनेस और ड्रेस कोड के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

विभागीय वाहनों की फिटनेस की जांच की गई। ड्राइवरों से वाहनों के रखरखाव की जानकारी ली गई। कर्मचारी दरबार में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

आईजी ने एसडीओपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस कार्यों में संवेदनशीलता और गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया।

देखिए तस्वीरें…



Source link