आष्टा मंडी में नया सोयाबीन 4351 रुपए प्रति क्विंटल बिका: आज 14090 क्विंटल आवक रही, जावर में 4191 रहा भाव – Ashta News

आष्टा मंडी में नया सोयाबीन 4351 रुपए प्रति क्विंटल बिका:  आज 14090 क्विंटल आवक रही, जावर में 4191 रहा भाव – Ashta News


आष्टा कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को नए सीजन की सोयाबीन की पहली आवक पहुंची। आष्टा तहसील के आरोलिया गांव के किसान संतोष कुमार ने 7 क्विंटल सोयाबीन बेचा।

.

यह सोयाबीन अब तक के सर्वोच्च मूल्य 4351 रुपए प्रति क्विंटल पर बिका। मंडी में कुल आवक 14090 क्विंटल रही।

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर और व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि जावर मंडी में गुरुवार को सोयाबीन 4191 रुपए प्रति क्विंटल पर बिका। मंडियों में अब सोयाबीन की आवक धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है।

आष्टा मंडी मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में से एक है। यहां सीहोर जिले के साथ शाजापुर, राजगढ़, देवास और हरदा जिले के किसान भी उपज बेचने आते हैं।



Source link