तीन किमी दूर मिला महिला का शव, बेटा लापता: बालाघाट की बाघ नदी में रपटा पार करते समय हुआ था हादसा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

तीन किमी दूर मिला महिला का शव, बेटा लापता:  बालाघाट की बाघ नदी में रपटा पार करते समय हुआ था हादसा – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट जिले की बाघ नदी में बह जाने से एक महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान 50 वर्षीय कमला बाई मरकाम के रूप में हुई है। उसका बेटा गज्जू मरकाम अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है।

.

यह घटना गुरुवार शाम को हुई थी, जब कमला बाई अपने बेटे गज्जू के साथ बेटी के ससुराल, महाराष्ट्र के सालेकसा थाना क्षेत्र स्थित चिंगलुटोला गांव से वापस लौट रही थीं। दोनों मां-बेटे अमेड़ा और चिंगलुटोला गांव के बीच बहने वाली छोटी बाघ नदी के रपटे को पार कर रहे थे। उसी समय नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया, जिसमें वे दोनों बह गए।

हादसे के बाद से ही मध्य प्रदेश की बहेला पुलिस और महाराष्ट्र की सालेकसा पुलिस ने मिलकर तलाश अभियान शुरू कर दिया था। शुक्रवार सुबह से एसडीईआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम भी इस अभियान में जुट गई। काफी तलाश के बाद महिला कमला बाई का शव घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर बहेला में मिला।

बहेला पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए लांजी अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, लापता बेटे गज्जू की तलाश अभी भी जारी है।



Source link