आयूब का बेवकूफी भरा DRS
दुबई में पाकिस्तान-ओमान मैच की शुरुआत ही ड्रामे से हुई. पहले ही ओवर में सैम आयूब शून्य पर आउट हो गए. शाह फैसल की फुल और स्ट्रेट गेंद पर आयूब ने स्लॉग शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह चूक गए और गेंद उनके बैक पैड पर लगी. यह प्लंब lbw था, सीधे स्टंप के सामने. आमतौर पर इसे आउट मान लिया जाता, लेकिन आयूब ने DRS लेने की बड़ी भूल कर दी और अपनी टीम का एक ही रिव्यू भी गंवा दिया. ओमान के लिए यह शुरुआत किसी सपने से कम नहीं, पहला विकेट मिलने के साथ ही पाकिस्तान ने एक रिव्यू भी खो दिया. आयूब का यह शॉट और रिव्यू लेना दर्शाता है कि दबाव में भी कोई खिलाड़ी छोटी गलती कर सकता है, और घरेलू परिस्थितियों में अनुभव कितना अहम है. 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर-19/1
पाकिस्तान बनाम ओमान मैच में कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. ऐसा लग रहा था कि ट्रेंड के साथ चलते हुए पाकिस्तान भी टॉस जीतकर बॉलिंग चुनेगी, लेकिन ऐसा हुआ नही.
ओमान का प्लेइंग 11
जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्दाद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफ़्यान मेहमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारीस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफ़ियां मकीम, अब्रार अहमद
ओमान की टीम इस मैच में एक बड़े स्तर पर कदम रख रही है. पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप से कई अनुभवी खिलाड़ी टीम में नहीं हैं, जिससे कप्तान जतिंदर सिंह और युवा खिलाड़ी अयान खान, यासिम मुरतजा पर जिम्मेदारी बढ़ गई है. ओमान के बल्लेबाजों को पाकिस्तान के गेंदबाजों की गति और सटीकता के सामने संयम से खेलना होगा.
इस मुकाबले में अनुभव बनाम उत्साह की भिड़ंत देखने को मिलेगी. पाकिस्तान हर विभाग में मजबूत नजर आता है, लेकिन ओमान के खिलाड़ी नई चुनौती में सीखने और मुकाबला देने के लिए तैयार हैं. मैच की टॉस और पिच का असर भी परिणाम पर बड़ा असर डाल सकता है. यह मुकाबला न केवल टीमों की स्थिति तय करेगा, बल्कि एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ होने वाले हाई‑वोल्टेज मैच के लिए भी पाकिस्तान को रणनीति आजमाने का मौका देगा. फैंस इस खेल को हर ओवर तक रोमांचक और देखने योग्य मान रहे हैं.