दतिया में जमीन विवाद ने शुक्रवार को नेकोरा गांव में हिंसक रूप ले लिया। दो समुदायों के बीच कब्जे को लेकर हुए झगड़े में लाठी-डंडों के साथ फायरिंग भी हुई, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पिता, पुत्र और भतीजे को गंभीर चोटों आई है। जिनका उपचार ज
.
घायल धर्मेंद्र पाल ने बताया कि गांव में उनकी करीब 11 बीघा जमीन है, जिस पर वह पिछले 20 वर्षों से खेती कर रहे हैं। दोपहर लगभग ढाई बजे जब वह खेत पहुंचे तो रावत समाज के बलवीर रावत और उसके परिवार के सदस्य पहले से मौजूद थे। आरोप है कि वे जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई और गोली भी चलाई गई। धर्मेंद्र के पैर में गोली लगी जबकि उनके पिता गिरवर पाल और भतीजे वीकेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ौनी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को काबू में करने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। टीआई दिलीप समाधियां ने बताया कि विवाद की गहराई से जांच की जा रही है। वही गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है।