इंदौर बाणगंगा पुलिस ने लव जेहाद फंडिंग मामले में पकड़े गए आरोपी अनवर डकैत को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे सेन्ट्रल जेल भेजने के आदेश दिए। अब सदर बाजार और खजराना पुलिस प्रोडक्शन वारंट के जरिए आरोपी से पूछताछ करेगी। अनवर पर फर्जी आर्म्स
.
कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
बाणगंगा पुलिस ने अनवर डकैत को तीसरी बार रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने उसे सेन्ट्रल जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने उसका 5 दिन का रिमांड मांग था, लेकिन कोर्ट ने इसे अस्वीकृत कर दिया।
आरोपी अनवर डकैत।
आर्म्स लाइसेंस मामले में पूछताछ
सदर बाजार पुलिस ने फर्जी आर्म्स लाइसेंस के मामले में अनवर पर रिमांड के दौरान केस दर्ज किया था। यह लाइसेंस जम्मू-कश्मीर में बनवाया गया था। अब पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी से पूछताछ करेगी, लेकिन गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
20 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में जांच
खजराना पुलिस ने अनवर और उसके छह साथियों के खिलाफ 20 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज की है। खजराना पुलिस भी प्रोडक्शन वारंट के जरिए आरोपी से पूछताछ कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
लव जिहाद में फंडिंग के आरोपी कादरी ने सरेंडर किया

अनवर कादरी (सफेद शर्ट में) दाढ़ी और मूंछ कटवाकर कोर्ट पहुंचा।
लव जिहाद फंडिंग मामले में तीन माह से फरार आरोपी पार्षद अनवर कादरी शुक्रवार को जिला कोर्ट में पेश हुआ। वह दाढ़ी-मूंछ कटवाकर यहां पहुंचा। कादरी पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट आया, तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। भीड़ ने उसकी ओर मारपीट के इरादे से बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे चारों ओर से घेरकर कोर्ट कक्ष तक सुरक्षित पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें…