ज्योतेश्वर भगवान दूल्हा बने, शहर में निकलेगी शिव बारात: खरगोन में सिद्धनाथ महादेव का रुद्राभिषेक; भगवान को हल्दी लगाकर पूजन किया – Khargone News

ज्योतेश्वर भगवान दूल्हा बने, शहर में निकलेगी शिव बारात:  खरगोन में सिद्धनाथ महादेव का रुद्राभिषेक; भगवान को हल्दी लगाकर पूजन किया – Khargone News




खरगोन में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर के पट सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में खोले गए। रुद्राक्ष मित्रमंडल ने भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव का रुद्राभिषेक और श्रृंगार आरती की। इसके बाद ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ पूजन-अर्चन और अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान को जल और दूध अर्पित किया। महिलाओं ने बिलास बत्ती जलाकर अधिष्ठाता देव से शहर और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। ज्योतिनगर स्थित ज्योतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान दूल्हा बनकर सजे। महिलाओं ने शिव-पार्वती को हल्दी-चंदन लगाकर आराधना की। इंजीनियर नितिन मालवीया ने बताया कि यहां शिव-पार्वती विवाह का आयोजन होगा, जिसमें भक्त रतजगा कर शिव आराधना करेंगे। दोपहर 12 बजे श्री नीलकंठ महादेव की बारात शहर में निकाली जाएगी। इस चल समारोह में सात झांकियां शामिल होंगी। आदिवासी और अघोरी नृत्य दल भी बारात के साथ नगर भ्रमण करेंगे। मेलडेरेश्वर मंदिर में अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा।



Source link