शाजापुर के 6 थाना प्रभारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है।
शाजापुर एसपी यशपालसिंह राजपूत ने शुक्रवार रात को थाना प्रभारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की। इस सूची में 6 थानों के प्रभारियों का तबादला किया गया है।
.
मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल को सुनेरा भेजा गया है। भरतसिंह किरार को सुनेरा से बेरछा थाने का प्रभार दिया गया है। बेरछा से संजय वर्मा को मक्सी भेजा गया है।
मनीषा सिंह को सुंदरसी थाना प्रभारी बनाया गया
निरीक्षक नर्मदाप्रसाद दायमा को सुंदरसी से रक्षित केंद्र शाजापुर में नियुक्त किया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक मनीषा सिंह को रक्षित केंद्र शाजापुर से सुंदरसी थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक अरविंद सिंह का स्थानांतरण अकोदिया से मक्सी थाने किया गया है।